खेल

एशियाई खेलों में भारतीय निशानेबाजों ने दो रजत पदक जीते, भारत महिला क्रिकेट टीम फाइनल में पहुंची

जापान के नागोया में एशियाई खेलों में आज भारतीय खिलाडि़यों ने विभिन्‍न खेल स्‍पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। जापान एशियाई खेलों में भारत की एलावेनिल वलारिवन ने 10 मीटर एयर राइफल व्‍यक्तिगत स्पर्धा का रजत पदक अपने नाम किया। उन्होंने टीम के रजत पदक के बाद अपना व्यक्तिगत रजत पदक जीता है। 2025 विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता एलावेनिल ने फाइनल में 252 दशमलव 4 अंक हासिल किए। जापान की हिनाता ताइची ने रिकॉर्ड 253 अंकों के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

इससे पहले, भारत की एलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदरसा विनोद की टीम ने देश को महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा का पहला रजत पदक दिलाया। चीन ने विश्व-रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। जापान को कांस्य पदक मिला।

इस बीच, सुचिका तारियाल ने इतिहास रच दिया है। वे एशियाई खेलों में महिलाओं के पारंपरिक 60 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचकर मिकस्ड मार्शल आर्ट्स में कांस्य पदक जीतने वाली देश की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। इस जीत के साथ सुचिका सेमीफाइनल में पहुंच गईं और मार्शल आर्ट्स में भारत का पहला पदक सुनिश्चित कर दिया है।

भारत एशियाई खेलों के महिला टी-20 क्रिकेट मैच के फाइनल में पहुंचा। आज दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 114 रन से हराया। भारत ने टॉस जीतकर बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 195 रन बनाए। भारत के 196 रन के जवाब में बांग्‍लादेश की पूरी टीम 16वें ओवर में 81 रन पर ही सिमट गई। शेफाली वर्मा ने सफेद गेंद का अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक लगाकर इतिहास रचा। शेफाली एशियाई खेलों में शतक बनाने वाली पहली बल्लेबाज भी बन गई हैं। वहीं, सलामी बल्लेबाज स्मृति मांधना महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड की दिग्गज खिलाड़ी सूजी बेट्स के 4 हजार सात सौ 58 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। फाइनल मैच मंगलवार को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा।

भारतीय महिला हॉकी टीम ने पूल बी के पहले मुकाबले में उज्बेकिस्तान को 19-0 से रौंदकर शानदार शुरुआत की। दीपिका सहरावत ने आठ, इशिका चौधरी ने तीन, जबकि लालथंत लुआंगी और नेहा ने दो-दो गोल दागे। भारत का अगला मुकाबला कल इंडोनेशिया से होगा।

Editor

Recent Posts

सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम का पहली बार मेरठ के आसमान में हवाई करतब प्रदर्शन

भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम (एसकेएटी) ने 19 और 20 सितंबर 2026 को…

1 घंटा ago

ईरान ने कहा, होर्मुज जलडमरूमध्य तब तक बंद रहेगा जब तक उनकी शर्तें पूरी नहीं हो जातीं

ईरान ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य तब तक बंद रहेगा जब तक उनकी शर्तें…

2 घंटे ago

बेंगलुरु में आज केंद्रीय रेशम बोर्ड के 77वें स्थापना दिवस और रेशम उत्पादों और प्रौद्योगिकियों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया

केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं श्रम और रोजगार…

2 घंटे ago

मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और हटाने में सहायता के लिए आज दिल्‍ली में सभी मतदान–केंद्रों पर विशेष शिविर का आयोजन

निर्वाचन आयोग आज दिल्‍ली में सभी मतदान-केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित करेगा। इस दौरान मतदाता-सूची…

8 घंटे ago

मौसम विभाग ने आज तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरलम, कर्नाटक और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश के तटवर्ती क्षेत्रों, कर्नाटक, केरलम्, माहे, तमिलनाडु, तेलंगाना और अंडमान-निकोबार…

8 घंटे ago

अमरीका ने अपने नागरिकों को आगाह किया है कि वे पश्चिम एशिया की यात्रा बहुत सोच-समझ कर ही करें

अमरीका ने अपने नागरिकों को आगाह किया है कि वे पश्चिम एशिया की यात्रा बहुत…

8 घंटे ago