insamachar

आज की ताजा खबर

Iran targets commercial vessels and UAE aviation infrastructure in the Persian Gulf
अंतर्राष्ट्रीय

ईरान ने फारस की खाड़ी में वाणिज्यिक जहाजों और संयुक्त अरब अमीरात के विमानन बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया

पश्चिम एशिया में तनाव तेजी से बढ़ रहा है। ईरान ने फारस की खाड़ी में वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाया है और संयुक्त अरब अमीरात में विमानन ढांचे पर हमले की कोशिश की है। अबू धाबी प्रशासन के अनुसार, पुराने अबू धाबी हवाई अड्डे के पास आग लग गई थी, जिसपर तुरंत काबू पा लिया गया था। इससे पहले 11 मार्च को, दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ड्रोन हमले में एक भारतीय नागरिक सहित 4 लोग घायल हो गए थे।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने एक प्रस्ताव पारित कर ईरान से खाड़ी देशों पर हमलों को तुरंत रोकने की मांग की है। परिषद का कहना है कि ये हमले अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करते हैं और अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं। यह प्रस्ताव, 13 मतों के समर्थन से पारित हुआ, जबकि दो देशों ने मतदान से दूरी बनाए रखी।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *