अंतर्राष्ट्रीय

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची कल देर रात अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंचे

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची कल देर रात अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंचे। पश्चिम एशिया में युद्ध समाप्ति के लिए ईरान और अमरीका के बीच वार्ता फिर से शुरु करने के लिए राजनयिक प्रयास किए जा रहे हैं।

ईरानी के विदेश मंत्री ने पाकिस्तान के लिए रवाना होने से पहले कहा कि वे क्षेत्रीय घटनाक्रम पर परामर्श के लिए पाकिस्तान, ओमान और रूस की यात्रा कर रहे हैं। इस वार्ता में ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता इस्माइल बाक़ाई भी शामिल होंगे। इस्माइल बाक़ाई ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ईरान की चिंताएं पाकिस्तान के माध्यम से अमरीका तक पहुंचाई जाएंगी। अमरीका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर के इस्लामाबाद पहुंचने की संभावना है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने कहा कि उप-राष्ट्रपति जेडी वैंस वाशिंगटन से जुड़े रहेंगे और विदेश मंत्री मार्को रुबियो तथा राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ समन्वय करेंगे। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि ईरान, अमरीकी मांगों को पूरा करने के लिए एक प्रस्ताव देने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि समझौता होने तक अमरीका, ईरान के बंदरगाहों की नाकाबंदी जारी रखेगा। 11 अप्रैल को अमरीकी उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस के नेतृत्व में हुई वार्ता में ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर कोई ठोस आश्वासन प्राप्त नहीं हो सका था।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को नई दिल्‍ली के यशोभूमि में 5वें सेमीकॉन इंडिया-2026 का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी बुधवार को नई दिल्‍ली के यशोभूमि में 5वें सेमीकॉन इंडिया-2026 का उद्घाटन…

9 घंटे ago

अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने बेन शेल्टन को हराकर अमरीकी ओपन पुरुष सिंगल्स का खिताब जीता

जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यूयॉर्क में अमरीका के बेन शेल्टन को हराकर अमरीकी ओपन…

9 घंटे ago

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के अंतर्गत 362 मीट्रिक टन से अधिक पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त की

भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर…

9 घंटे ago

ईरान और खाड़ी देशों के बीच आज ओमान में होने वाली बैठक स्थगित

ईरान और खाड़ी देशों के बीच आज ओमान में होने वाली बैठक स्थगित कर दी…

14 घंटे ago

गणेश चतुर्थी का त्योहार आज श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है

पूरे देश में आज गणेश चतुर्थी का त्योहार श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा…

14 घंटे ago