अंतर्राष्ट्रीय

ईरान के IRGC ने अमेरिकी और इजरायली ठिकानों पर 17वां हमला किया

ईरान के इस्लामी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर -आईआरजीसी ने आज अमरीकी और इस्राइली ठिकानों पर 17वां हमला किया। आईआरजीसी की जमीनी सेना ने ईरान पर इस्राइली-अमरीकी हमलों का तीन बड़े अभियानों से जवाब दिया।

आज ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस -4 के एक और चरण की घोषणा करते हुए आईआरजीसी के जनसंपर्क विभाग ने बताया कि इस्राइली-अमरीकी संयुक्त हमलों के तुरंत बाद उसकी जमीनी सेना ने कब्जे वाले क्षेत्रों और अमरीकी ठिकानों पर 230 से अधिक ड्रोन दागे।

आईआरजीसी ने कहा कि एरबिल और कुवैत में अमरीकी सैन्य ठिकानों पर दर्जनों ड्रोन दागे गए हैं और उत्तरी इराक में कई आतंकवादी गुटों के मुख्यालयों को नष्ट किया गया है।

ये बच्चों की हत्या करने वाले हमलावरों के खिलाफ आईआरजीसी के बहादुर सैनिकों की पहली कार्रवाई थी।

आईआरजीसी ने दावा किया कि ईरान के जवाबी हमलों ने बहरीन में एक प्रमुख अमरीकी हवाई अड्डे को पंगु बना दिया है और कमान केंद्र नष्ट हो गए हैं।

आईआरजीसी के अनुसार, युद्ध के पहले दो दिनों में ईरान के जवाबी हमलों में विभिन्न अमरीकी ठिकानों पर तैनात 680 से अधिक अमरीकी सैनिक हताहत हुए हैं।

ईरानी अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया है कि क्षेत्र में अमरीकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाना आत्मरक्षा के समान है।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

14 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

14 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

1 दिन ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

1 दिन ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

1 दिन ago