insamachar

आज की ताजा खबर

IRCTC
भारत

IRCTC ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग वेबसाइटों और मोबाइल ऐप पर रोक लगाने के लिए अभियान शुरू किया

भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग वेबसाइटों और मोबाइल ऐप की पहचान करने तथा उन पर रोक लगाने के लिए अभियान शुरू किया है। यात्रियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, निजता और आर्थिक हितों की रक्षा के लिए निगम ऐसी सेवाएं चलाने वाली संस्थाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसके साथ ही, आईआरसीटीसी के नाम और पहचान का गलत इस्तेमाल कर कारोबार करने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है।

आईआरसीटीसी ने कहा है कि अनाधिकृत ई-कैटरिंग प्लेटफॉर्म से यात्रियों की खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता और स्वास्थ्य को गंभीर खतरा हो सकता है। निगम ने ऐसे मामलों में कार्रवाई तेज कर दी है। अब केवल चेतावनी देने के बजाय नियमों का उल्लंघन करने वाली संस्थाओं के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इनमें RAILRESTRO.COM और RAILRESTRO.IN जैसी वेबसाइटें शामिल हैं।

आईआरसीटीसी ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे रेल यात्रा के दौरान भोजन केवल आईआरसीटीसी की आधिकारिक ई-कैटरिंग वेबसाइट, फूड ऑन ट्रैक मोबाइल ऐप या आईआरसीटीसी से अधिकृत सेवा प्रदाताओं के माध्यम से ही बुक करें। निगम ने यात्रियों से अनाधिकृत खाद्य विक्रेताओं या अवैध रूप से भोजन की आपूर्ति किए जाने की घटनाओं की सूचना रेलवे सुरक्षा बल की हेल्पलाइन नंबर 182 पर देने की अपील की है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *