बिज़नेस

इरेडा को डीपीई से ‘उत्कृष्ट’ रेटिंग मिली, शीर्ष 4 सीपीएसई में स्थान मिला और पावर एवं एनबीएफसी क्षेत्र में प्रथम स्थान हासिल किया

देश की सबसे बड़ी, पूर्ण रूप से हरित वित्तपोषित, गैर बैंकिंग वित्त कंपनी (एनबीएफसी), भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (आईआरईडीए) को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कंपनी द्वारा हस्ताक्षरित वार्षिक प्रदर्शन समझौता ज्ञापन के लिए सार्वजनिक उद्यम विभाग (डीपीई) द्वारा विद्युत और एनबीएफसी क्षेत्र के सीपीएसई के समूह में शीर्ष निष्पादक के रूप में मान्यता दी गई है।

वित्त वर्ष 2023-24 के लिए डीपीई द्वारा जारी सूची में 84 सीपीएसई की रेटिंग शामिल है। इसमें इरेडा देश के शीर्ष 4 सीपीएसई में शामिल है, जिसने 98 और उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इरेडा को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए लगातार चौथे वर्ष 7 जनवरी 2025 को एमओयू ‘उत्कृष्ट’ रेटिंग प्राप्त हुई। डीपीई द्वारा अब 84 सीपीएसई की समेकित सूची जारी की गई है।

इरेडा के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक प्रदीप कुमार दास ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए, कहा: “एनबीएफसी और पावर सेक्टर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सीपीएसई के रूप में पहचाने जाने और 98 और उससे अधिक स्कोर के साथ देश के शीर्ष 4 सीपीएसई में शामिल होने पर हमें बेहद खुशी है। यह उपलब्धि भारत के नवीकरणीय ऊर्जा विकास में तेजी लाने के लिए हमारी टीम के सामूहिक समर्पण और रणनीतिक दृष्टिकोण को दर्शाती है। यह रेटिंग ग्रीन फाइनेंसिंग में इरेडा के नेतृत्व और अभिनव और टिकाऊ ऊर्जा समाधानों से राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।”

प्रदीप कुमार दास ने टीम इरेडा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और प्रहलाद जोशी, माननीय केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा, उपभोक्ता मामले तथा खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री; श्रीपद नाइक, माननीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री; संतोष कुमार सारंगी, सचिव, एमएनआरई; मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और निदेशक मंडल को उनके समर्थन और अमूल्य मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फ्रांस राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फ्रांस राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ चर्चा की। बातचीत के…

3 घंटे ago

NHRC ने मध्य प्रदेश के इंदौर में सीवर चैंबर में दो नगर निगम सफाई कर्मचारियों की कथित मौत का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मध्य प्रदेश के इंदौर में 2 मार्च 2026 को सीवर…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में रायसीना संवाद के 11वें संस्करण का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में रायसीना संवाद के 11वें संस्करण का शुभारंभ…

3 घंटे ago

नीति आयोग और यूनिसेफ इंडिया ने आकांक्षी जिलों और ब्लॉकों में पोषण और स्वास्थ्य परिणामों को बेहतर करने के लिए आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए

पोषण और स्वास्थ्य परिणामों में सुधार के लिए सहयोगात्मक प्रयासों को मजबूत करने की दिशा…

4 घंटे ago

फिनलैंड के राष्ट्रपति डॉ. अलेक्जेंडर स्टब ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की

फिनलैंड के राष्ट्रपति डॉ. अलेक्जेंडर स्टब ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से…

4 घंटे ago

केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने विश्व की पहली फ्रेंचाइजी आधारित “साइक्लिंग लीग ऑफ इंडिया” के लोगो का अनावरण किया

केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज भारत की अग्रणी खेल पहल, विश्व की…

4 घंटे ago