अंतर्राष्ट्रीय

गाजा में बिगड़ती स्थिति को देखते हुए ब्रिटेन ने इजराइल के साथ व्यापार वार्ता स्थगित की

गाजा में बिगड़ती स्थिति को देखते हुए ब्रिटेन ने इजराइल के साथ व्‍यापार वार्ता स्‍थगित कर दी है। इस संबंध में इजराइली राजदूतों को जानकारी दे दी गई है और पश्चिमी किनारे पर गैर-कानूनी तौर पर रह रहे लोगों पर नए प्रतिबंध लगा दिए गए हैं।

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने गाज़ा में की गई इजराइल की सैन्‍य कार्रवाई को अनुचित बताते हुए कहा है कि इजराइल द्वारा गाज़ा के लोगों के लिए सहायता बाधित करने से एक बड़ा मानवीय संकट उत्‍पन्‍न हो गया है। उधर, इजराइल ने ब्रिटेन की इस कार्रवाई को खारिज करते हुए कहा है कि वो बाहरी दबाव में अपनी सुरक्षा नीतियों में कोई बदलाव नहीं करेगा।

इस बीच, यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की ब्रसल्‍स में हुई बैठक में इजराइल के साथ व्‍यापार समझौतों की समीक्षा पर सहमति बन गई है। यूरोपीय संघ के देश इजराइल के सबसे बड़े व्‍यापारिक सहयोगी है। यूरोपीय संघ के कुल व्‍यापार में से 32 प्रतिशत व्‍यापार इजराइल के साथ होता है।

Editor

Recent Posts

सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें कम करने का फैसला किया

केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए दर्दनाक हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए दर्दनाक हादसे में हुई जनहानि…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने कोलकाता में घटी भगदड़ की घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कोलकाता में घटी भगदड़ की घटना में हुई जनहानि पर गहरा…

3 घंटे ago

भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कोंकण-2026 संपन्न हुआ

भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कोंकण-2026 15 अक्टूबर, 2026 को ब्रिटेन के…

3 घंटे ago

महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रायपुर

महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का…

5 घंटे ago

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के कारण रद्द

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के…

5 घंटे ago