भारत

ISLRTC और आर्मी वेलफेयर एसोसिएशन सोसाइटी ने भारतीय सांकेतिक भाषा को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र (ISLRTC) ने आज नई दिल्ली में आर्मी वेलफेयर एसोसिएशन सोसाइटी (AWES) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। हस्ताक्षर समारोह सचिव (दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग – DEPWD) राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में हुआ।

इस रणनीतिक साझेदारी का उद्देश्य स्कूल प्रशासकों, छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को भारतीय सांकेतिक भाषा (आईएसएल) को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षित करना है, जिसमें आर्मी पब्लिक स्कूलों के शिक्षकों के बीच सांकेतिक भाषा संबंधी कौशल को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। समझौता ज्ञापन भारतीय सांकेतिक भाषा के क्षेत्र में सहयोग और विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जिसका उद्देश्य आईएसएल से जुड़ी पहलों की पहुंच और प्रभावकारिता को व्यापक बनाना और श्रवण बाधित समुदाय के सशक्तिकरण और समावेशन में योगदान देना है।

इस सहयोग से शैक्षिक इकोसिस्टम को महत्वपूर्ण लाभ मिलने, शिक्षकों को सशक्त बनाने और छात्रों के लिए समावेशी माहौल को बढ़ावा देने की उम्मीद की जा रही है। भारतीय सांकेतिक भाषा में आर्मी पब्लिक स्कूल के संकाय की क्षमताओं को बढ़ाकर, साझेदारी का उद्देश्य श्रवण बाधित या सुनने में कठिनाई वाले छात्रों के लिए एक ऐसा क्षण वातावरण बनाना है, जो उनके लिए अधिक सुलभ और सहायक हो।

निदेशक (आईएसएलआरटीसी) डॉ एन. होनारेड्डी और प्रबंध निदेशक (एडब्ल्यूईएस) मेजर जनरल पी.आर. मुरली ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए और उसका आदान-प्रदान किया। एडब्ल्यूईएस में स्कूलों के निदेशक के.के. शर्मा, एडब्ल्यूईएस में समावेशी शिक्षा संकाय मनीषा वर्मा और आईएसएलआरटीसी में सहायक प्रोफेसर डॉ. अभिषेक कुमार श्रीवास्तव भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Editor

Recent Posts

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 के 8वें संस्करण के लोगो और शुभंकर का अनावरण हुआ

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य के अवसर पर देश भर के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य के अवसर पर देश भर…

6 घंटे ago

लक्ष्य सेन ने जापान में कुमामोटो मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीता

भारत के लक्ष्य सेन ने जापान में कुमामोतो मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट का पुरूष सिंग्लस का…

8 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आयोजित…

8 घंटे ago

भारत ने न्यूजीलैंड को 22 रनों से हराया और सीरीज़ 3-1 से जीती

न्यूज़ीलैंड के तौरंगा में माउंट मौनगानुई के बे ओवल में खेले गए 5वें वनडे मैच…

8 घंटे ago

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और लोक सभा अध्यक्ष ने भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु; उपराष्ट्रपति और राज्य सभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन; प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी;…

8 घंटे ago