इज़राइल रमजान के दौरान गजा में अस्थाई संषर्घ विराम के प्रस्ताव पर सहमत हो गया है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने आज सुबह एक बयान में कहा है कि वह अमरीकी दूत स्टीव विटकॉफ के युद्ध विराम विस्तार प्रस्ताव को लागू करने पर सहमत हो गया है। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया जब पहले चरण के युद्ध विराम की सीमा समाप्त होने के करीब है।
नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा है कि अगर हमास सहमत हुआ तो इस्राइल विटकॉफ की योजना पर तुरंत बातचीत करेगा। बयान में यह भी कहा गया है कि गजा़ में आधे से अधिक बंधकों को अस्थाई संघर्ष विराम के पहले दिन रिहा किया जाएगा। बाकी बंधकों की रिहाई स्थाई युद्ध विराम पर सहमति बनने के बाद होगी।
खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने खाद्य सुरक्षा और मानक (शिशु पोषण खाद्य पदार्थ)…
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने चाय में दो कीटनाशकों- एसिटामिप्रिड और इमिडाक्लोप्रिड…
पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…