इस्राइल के सुरक्षा मंत्रिमंडल ने गाजा पट्टी में हमास के विरूद्ध अपने सैन्य हमलों में महत्वपूर्ण वृद्धि करने संबंधी योजना को एकमत से स्वीकृति दी है। स्वीकृत रणनीति में कथित तौर पर “गाजा पर विजय प्राप्त करना और क्षेत्रों पर कब्ज़ा करना” शामिल है।
विस्तारित अभियान में इस्राइली सेना गाजा पर नियंत्रण स्थापित करेगी और नागरिक आबादी को दक्षिण की ओर स्थानांतरित करेगी। इस अभियान में हमास पर हमले करना तथा आतंकवादी गुट को मानवीय सहायता वितरण पर नियंत्रण करने से रोकना शामिल है। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अगले सप्ताह आगामी क्षेत्रीय यात्रा के बाद इस योजना का कार्यान्वयन शुरू होने की उम्मीद है। हिब्रू मीडिया की खबरों के अनुसार अब तक हमास के संघर्षविराम और बंधकों की रिहाई पर वार्ता जारी रहेगी।
सुरक्षा मंत्रिमंडल ने गाजा की मानवीय सहायता वितरण प्रणाली में सुधार के लिए एक अलग प्रस्ताव की भी स्वीकृति दी है ताकि हमास की आपूर्ति को अन्यत्र मोड़ने की क्षमता को कम किया जा सके। मंत्रिमंडल का यह निर्णय यमन में ईरान के समर्थित हौजी विद्रोहियों द्वारा दागी गई मिसाइल के इस्राइल के मुख्य अंतरराष्ट्रीय प्रवेशद्वार बेन गुरियन हवाई अड्डे के निकट गिरने के कुछ घंटों बाद आया है।
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…