इस्राइल ने लेबनान में हिजबुल्लाह और हमास के कई ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो फुटेज में कल इस्राइल के हमलों के बाद तटीय शहर सिदोन में भारी तबाही हुई है। ये हमले आज सुबह तक जारी रहे।
लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी नेशनल न्यूज ने बताया कि हमले में सिदोन के औद्योगिक क्षेत्र में एक व्यावसायिक इमारत नष्ट हो गई। इजरायल रक्षा बलों ने आज सुबह कहा कि उन्होंने लेबनान के कई क्षेत्रों में हिजबुल्लाह और हमास के ठिकानों को निशाना बनाया है।
हमलों में कई हथियार भंडारण सुविधाओं और सैन्य संरचनाओं को निशाना बनाया गया। रक्षा बलों ने कहा कि हमलों में दक्षिणी लेबनान में हमास के हथियार उत्पादन स्थलों को भी निशाना बनाया।
भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…
भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…
मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…
भारत सरकार ने, केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के परामर्श से, लद्दाख में स्थित कुल अट्ठाईस (28)…
वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की…
जापान में एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। आज भारतीय पहलवान सुजीत…