बिज़नेस

मॉयल लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही के दौरान 4.77 लाख टन मैंगनीज अयस्क का रिकॉर्ड उत्पादन किया

मॉयल लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 के पहले नौ महीनों (अप्रैल-दिसंबर) में उत्पादन के मोर्चे पर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने इस वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही और शुरुआती नौ महीनों—दोनों ही अवधियों के लिए अपने इतिहास का अब तक का सबसे शानदार उत्पादन आंकड़े दर्ज किए हैं।

वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही के दौरान, मॉयल लिमिटेड ने 4.77 लाख टन मैंगनीज अयस्क का रिकॉर्ड उत्पादन किया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि (सीपीएलवाय) की तुलना में लगभग 3.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। कंपनी की स्थापना के बाद से किसी भी तीसरी तिमाही में हासिल किया गया यह अब तक का सबसे अधिक उत्पादन है।

विकास की इस गति को और अधिक मजबूती देते हुए, मॉयल लिमिटेड ने 14.21 लाख टन का अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ नौ महीने का उत्पादन भी दर्ज किया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में लगभग 6.8 प्रतिशत अधिक है। उत्पादन प्रदर्शन में यह निरंतर सुधार मुख्य रूप से फोकस्ड माइन प्लानिंग, ऑपरेशनल डिसिप्लिन, उन्नत मशीनीकरण और मॉयल की सभी परिचालन इकाइयों में कार्यरत कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों का परिणाम है।

अक्टूबर-दिसंबर 24 (तीसरी तिमाही)अक्टूबर-दिसंबर 25 (तीसरी तिमाही)वृद्धि
उत्पादन (लाख टन)4.64.773.70%
बिक्री (लाख टन)3.883.74-ve
एक्सप्लोरेशन (मीटर)221181806-ve
अप्रैल-दिसंबर 24अप्रैल-दिसंबर 25वृद्धि
उत्पादन13.314.216.80%
बिक्री11.3910.84-ve
एक्सप्लोरेशन72,34057,741-ve
Editor

Recent Posts

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…

7 घंटे ago

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…

7 घंटे ago

NEET-PG 2026 में पारदर्शिता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनएमसी से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…

7 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

7 घंटे ago

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…

7 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

7 घंटे ago