इस्राइल की सेना ने ईरान में हुए हवाई हमले के दौरान वहां के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के करीबी सलाहकार और युद्धकालीन चीफ ऑफ स्टाफ अली शादमानी के मारे जाने की पुष्टि की है। शादमानी ने शुक्रवार को इस्राइल के शुरूआती आक्रमण के दौरान पूर्व चीफ ऑफ स्टाफ के मारे जाने के बाद कार्यभार संभाला था।
ईरान की साइबर सुरक्षा कमान ने इस्राइल पर व्यापक साइबर युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया है। IRIB समाचार एजेंसी ने जानकारी दी है इस्राइली हमले में आवश्यक सेवाएं बाधित हो रही हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि ईरानी राज्य समाचार एजेंसी IRNA के अनुसार, ईरान में युद्ध के छठे दिन पश्चिम तेहरान में लगातार तेज धमाकों की आवाज सुनी जा रही है और इसमें कमी आने के कोई संकेत नहीं हैं। ईरान के नवनियुक्त सेना प्रमुख ने सख्त चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अब तक इजरायल के विरूद्ध केवल आत्म रक्षा में हमले किए गए थे।
टेलीविज़न पर संबोधन में नए सेना प्रमुख जनरल अब्दोलरहीम मुसावी ने आगामी आक्रमण का संकेत देते हुए यह घोषणा की है कि जल्द ही इस्राइल को सबक सिखाने के लिए बड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस बीच, अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर संदेश में ईरान से बिना शर्त समर्पण करने को कहा है।
बढ़ते तनाव के बीच अमरीका के रक्षा विभाग पेंटागन ने घोषणा की है कि वह पश्चिम एशिया में अपने युद्धपोत यूएसएस निमित्ज़ और अन्य नौसैनिक बेडों की तैनाती में तेजी लाने जा रहा है। यह इस क्षेत्र में तैनात किया जाने वाला दूसरा विमान वाहक पोत है। इस बीच, विश्व समुदाय की ओर से दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील तेज होती जा रही है।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…
भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…
भारत के निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास और क्षमता निर्माण को मजबूत करने की दिशा…
रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…
केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…