इस्राएली रक्षा बलों ने ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल बेड़े से जुड़े कई ठिकानों को नष्ट करने का दावा किया
पश्चिम एशिया में संघर्ष और तेज हो गया है। इस्राएली रक्षा बलों ने ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल बेड़े से जुड़े कई ठिकानों को नष्ट करने का दावा किया है। अमरीकी वायु सेना ईरान पर लगातार भारी हवाई हमले कर रही है। अमरीकी केंद्रीय कमान ने कहा कि उनके बलों ने 20 से अधिक ईरानी जहाजों को नष्ट कर दिया है। राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध में अमरीका और इस्राएल मज़बूत स्थिति में है।
हमारी स्थिति मज़बूत है और उनका नेतृत्व तेज़ी से खत्म हो रहा है। मैं कह सकता हूँ कि ये जबरदस्त प्रगति है। उनकी मिसाइलें तेज़ी से नष्ट की जा रही हैं। उनके लॉन्च सिस्टम भी खत्म किए जा रहे हैं। वे अपने पड़ोसियों पर हमला कर रहे हैं। कुछ मामलों में वे अपने सहयोगियों पर भी हमला कर रहे हैं।
इस्राएल की वायु सेना ने ईरान पर फिर हमले किए। इस्राइल के रक्षा बलों ने तेहरान में ईरानी शासन के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया। इससे पहले इस्राइल की वायु सेना ने ईरान के इस्फ़हान और काम में मिसाइल लॉन्चर और रक्षा प्रणाली पर हमला किया था। इस्राइल ने लेबनान में कई कमान केंद्रों पर भी हमले किए। उसका कहना है कहा कि इनमें से एक केंद्र का इस्तेमाल हिज़्बुल्लाह की वायु इकाई कर रही थी।





