अंतर्राष्ट्रीय

इस्राइल ने बुधवार को संघर्ष शुरू होने के बाद से ईरान के खिलाफ अपना सबसे व्यापक सैन्य अभियान शुरू किया

इस्राइल और ईरान का संघर्ष तेज हो गया है। ईरान ने दावा किया है कि इस्राइल की सेना के हमलों और बमबारी से हताहतों की संख्‍या बढ गई है। एक रिपोर्ट…

इस्राइल ने बुधवार को संघर्ष शुरू होने के बाद से ईरान के खिलाफ अपना सबसे व्यापक सैन्य अभियान शुरू किया, जिसमें पूरे दिन तीन बार हवाई हमले किए गए। पहली बार रात में तेहरान क्षेत्र में लगभग 40 ठिकानों पर हमला किया गया, जिसमें सेंट्रीफ्यूज निर्माण स्थल और एंटी-टैंक मिसाइल निर्माण केंद्र को निशाना बनाया गया। तीन प्रमुख मिसाइल निर्माण केंद्रों को भी निशाना बनाया गया। शाम के हमले ने पश्चिमी ईरान में सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल लॉन्च और भंडारण स्थलों को निशाना बनाया। लगातार बमबारी ने तेहरान और अन्य ईरानी शहरों से बड़े पैमाने पर पलायन को बढ़ावा दिया है। ईरानी अधिकारियों और मानवाधिकार समूहों का अनुमान है कि संघर्ष शुरू होने के बाद से कम से कम पांच सौ पचासी लोग मारे गए हैं और एक हजार तीन सौ से अधिक घायल हुए हैं, जिनमें से कई आम नागरिक शामिल हैं। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने पुष्टि की है कि इस्राइल के हमलों ने दो सेंट्रीफ्यूज निर्माण स्थलों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया है।

इस बीच, ईरान ने कहा है कि अमरीका के किसी भी प्रत्यक्ष हस्तक्षेप से पूरे पश्चिम एशिया में पूर्ण युद्ध’ भडक उठेगा। उधर, अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने क्षेत्र में सैन्य तैनाती बढ़ा दी है। उन्होंने ईरान के ‘बिना शर्त समर्पण’ की भी मांग की है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दोनों देशों के बीच संघर्ष समाप्त करने के लिए मध्यस्थता की पेशकश की है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद कल न्यूयॉर्क में ईरान के बारे में एक आपातकालीन सत्र आयोजित करेगी।

Editor

Recent Posts

चुनाव आयोग ने केरल में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनावी तैयारियों की समीक्षा की

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ.…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 पर शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 के अवसर पर उन सभी को शुभकामनाएं…

1 घंटा ago

इजरायल और अमेरिका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन

इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन…

3 घंटे ago

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति दी

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति…

3 घंटे ago

नेपाल में बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी आम चुनाव में भारी जीत की ओर अग्रसर, मतगणना जारी

नेपाल में, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी हिंसक…

3 घंटे ago