भारत

दुबई और अबू धाबी से भारत के लिए उड़ानें फिर से शुरू होने से संयुक्त अरब अमीरात में फंसे यात्रियों को राहत

दुबई और अबू धाबी से भारत के लिए उड़ानें कल रात से फिर शुरू हो गईं। पश्चिम एशिया क्षेत्र में जारी संघर्ष के कारण संयुक्त अरब अमीरात में फंसे हजारों भारतीयों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है कि दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए उड़ानें कई दिनों के बाद बहाल हो गईं। दुबई मीडिया कार्यालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि दुबई हवाई अड्डों ने कल शाम सीमित उड़ानें फिर से शुरू होने की पुष्टि की है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा है कि फंसे हुए यात्रियों की वापसी के लिए इंडिगो एयरलाइन ने आज जेद्दा से भारत के लिए 10 विशेष राहत उड़ानें संचालित करने की योजना बनाई है। ये उड़ानें आवश्यक स्वीकृतियों और मौजूदा हवाई क्षेत्र की स्थितियों के अधीन संचालित की जाएंगी। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इंडिगो यात्रियों की सुविधा के लिए जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के साथ समन्वय कर रही है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने इस संबंध में नागरिक उड्डयन सचिव समीर कुमार सिन्हा और सभी वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में एक उच्च स्तरीय बैठक की समीक्षा की।

Editor

Recent Posts

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

4 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

4 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे के 6 किमी लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना के लिए 122 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…

4 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने वाराणसी मंडल के 614.75 किलोमीटर मार्ग पर ‘कवच 4.0’ के लिए 223 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…

4 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार – CT (आतंकवाद-रोधी) नीति और रणनीति’ पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति…

4 घंटे ago