अंतर्राष्ट्रीय

इस्राइली सेना ने पुष्टि की है कि देश पर ईरान के मिसाइल हमले में उनके कुछ हवाई अड्डों को निशाना बनाया गया था

इस्राइली सेना ने पुष्टि की है कि देश पर ईरान के मिसाइल हमले में उनके कुछ हवाई अड्डों को निशाना बनाया गया था, लेकिन कोई बडी क्षति नहीं हुई है। हमले के बाद भी इस्राइली सेना अपने अभियानों को जारी रखेगा।

इज़राइली डिफेंस फोर्सेज की खबर के अनुसार मिसाइल हमलों में सैन्‍य केंद्रों के भीतर रख-रखाव वाले क्षेत्र और कार्यालय भवनों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, ये हमले अप्रभावी रहे और इस्राइली वायुसेना के चल रहे अभियानों में कोई बाधा उत्‍पन्‍न नहीं हुई है। सेना ने बताया कि लडाकू विमानों, ड्रोन, अन्‍य विमान, गोला बारूद या महत्‍वपूर्ण अवसंचरना को कोई नुकसान नहीं हुआ है। इस्राइली वायुसेना के अभियानों में बेरूत में हिज्‍बुल्‍लाह के विरूद्ध बड़े हवाई हमले, दक्षिणी लेबनान में ज़मीनी बलों के हमलों और ग़जा में हमलों को समर्थन देना शामिल है।

इस बीच, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश कियान ने कहा है कि उनका देश युद्ध नहीं चाहता है। उन्‍होंने इस्राइल को जवाबी कार्रवाई नहीं करने की चेतावनी भी दी।

Editor

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी बदलाव को मंजूरी नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी भी बदलाव…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच नई दिल्ली में द्विपक्षीय बातचीत हुई, , पांच समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच आज नई दिल्ली में…

3 घंटे ago

भारत में जन्मे चीते ने कूनो नेशनल पार्क में 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया; देश में चीतों की आबादी 60 तक पहुंची

प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर पार करते हुए, 32 महीने…

4 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने बोगीबील से ढाका के लिए 540 टन एपीसीएल मेथनॉल की खेप को रवाना किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने आज डिब्रूगढ़ के बोगीबील टर्मिनल…

4 घंटे ago

फ्लाईदुबई फ्लाइट के ओमानी सह-पायलट ने विमान अपहरण की साजिश नाकाम होने के बाद उसे सऊदी अरब के रेगिस्‍तान में गिराने की कोशिश की थी

इटली के अखबार कोरिएरे देल्‍ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…

14 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज किया

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…

14 घंटे ago