लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज हो गए हैं। इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए हमले किए हैं। इस्राएली प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने कहा है कि इसका उद्देश्य हिजबुल्लाह की घुसपैठ रोकना और इस्राएल की उत्तरी सीमा पर सुरक्षा मजबूत करना है। लेबनान के अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में हुए हमलों में 17 लोगों की मौत हुई है।
इस्राएली सेना ने हाल में माउंट हर्मोन से जुड़ा एक दुर्लभ ऑपरेशन किया। इसमें सीरिया की तरफ से दक्षिणी लेबनान में सीमा पार गतिविधि की गई। इस्राएली सेना ने कहा है कि इसका मकसद पहाड़ी सीमावर्ती क्षेत्र में हिज़्बुल्लाह को रोकना और उग्रवादी ठिकानों को निशाना बनाना है। माउंट हर्मोन एक रणनीतिक रूप से ऊँची जगह है जहाँ लेबनान, सीरिया और इज़राइल के कब्ज़े वाले गोलान हाइट्स की सीमाएँ मिलती हैं। इससे यह निगरानी और सैन्य दृष्टि से एक बेहद अहम जगह बन जाती है। यह बताया गया कि इस्राएली लड़ाकू विमानों ने बेरूत और बेका घाटी के ऊपर ध्वनि अवरोध को तोड़ा, जबकि दक्षिणी सीमा पर हिज़्बुल्लाह लड़ाकों और इस्राएली सेना के बीच झड़पें जारी रहीं है। लेबनानी अधिकारियों ने कहा है कि बाद में हमलों में बचाव दल, पत्रकार और आपातकालीन सेवा कर्मी लगातार गोलीबारी की चपेट में आ रहे हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंताएँ बढ़ गई हैं।
तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ…
सरकार ने 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सार्वजनिक वितरण के माध्यम से उच्च…
दो और भारतीय एलपीजी टैंकर, 94 हजार टन एलपीजी के साथ स्वदेश आ रहे हैं।…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…
भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…