इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फोन किया। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और भारत तथा इजरायल के लोगों के लिए शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, आपसी गहरे विश्वास और दूरदर्शी दृष्टिकोण के साथ इस वर्ष आगे भारत-इजराइल रणनीतिक साझेदारी और मजबूत करने के साझा प्राथमिकताओं की पहचान की।
उन्होंने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के प्रति शून्य-सहिष्णुता बरतने का दृष्टिकोण दोहराया और इस खतरे से लड़ने की प्रतिबद्धता दोहराई।
प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी को गाजा शांति योजना के अमल की जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में न्यायपूर्ण और स्थायी शांति की दिशा में किए जा रहे प्रयासों में भारत के निरंतर समर्थन की पुष्टि की।
दोनों नेताओं ने पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की और एक दूसरे के संपर्क में रहने पर सहमति जताई।
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज भारत के चीता संरक्षण…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सऊदी अरब के वाणिज्य मंत्री डॉ. माजिद…
दिल्ली में पंजीकृत 30 लाख रुपये तक की एक्स-शोरूम मूल्य वाली सभी इलेक्ट्रिक कारों को…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित…
मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग ने नई दिल्ली के…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपने कुवैत के समकक्ष ओसामा खालिद बूदाई…