इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी से टेलीफोन पर आज पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों पर चर्चा की
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर आज पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर दोहराया कि आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता बातचीत और कूटनीति है। बातचीत में दोनों नेताओं ने भारत-इस्राइल संबंधों में निरंतर प्रगति का स्वागत किया। उन्होंने दोनों देशों के बीच ‘विशेष रणनीतिक साझेदारी’ और मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता को फिर दोहराया।





