insamachar

आज की ताजा खबर

PM Modi commended Captain Smit Machhar for the indomitable courage and valour displayed in saving lives.
अंतर्राष्ट्रीय

इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित को भारत, इस्राएल और पूरी दुनिया का नायक बताया

इस्राएल के प्रधानमंत्री बे‍न्‍यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस्राएल के आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह पारंपरिक औपचारिक ज्योति प्रज्वलित करने के लिए आमंत्रित किया है। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित से फोन पर बात की और उनके साहस की तारीफ की। उन्होंने कैप्टन स्मित को भारत, इस्राएल और पूरी दुनिया का नायक बताया। बे‍न्‍यामिन नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित के जल्द और पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना की और उनके परिवार को भी शुभकामनाएं दीं। यह सम्मान इसलिए खास है, क्योंकि इस्राएल में स्वतंत्रता दिवस पर ज्योति जलाने का सम्मान आमतौर पर केवल इस्राएल नागरिकों को दिया जाता है। कैप्टन स्मित का इस समय अबू धाबी में उपचार चल रहा हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *