प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारत और इस्राइल के बीच रणनीतिक संबंधों को सशक्त बनाने में असाधारण योगदान देने के लिए इस्राइल की संसद ‘नेसेट’ के सर्वोच्च सम्मान ‘स्पीकर मेडल’ से सम्मानित किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी इस सम्मान को प्राप्त करने वाले विश्व के पहले नेता हैं। संबोधन के बाद इस्राइल की संसद के अध्यक्ष आमिर ओहाना ने यह सम्मान प्रधानमंत्री को दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे पूरी विनम्रता और कृतज्ञता के साथ यह पुरस्कार स्वीकार करते हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि इस सम्मान से सिर्फ एक व्यक्ति को सम्मानित नहीं किया गया है, बल्कि भारत और इस्राइल के बीच की स्थायी मित्रता को सम्मान दिया गया है। नेसेट सम्मान ने रक्षा, प्रौद्योगिकी, कृषि, नवाचार और आर्थिक सहयोग के द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ बनाने में प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका को उजागर किया है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी को स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल से सम्मानित किया जाना उनकी कुशल राजनीतिज्ञता को दर्शाता है। यह सम्मान आपसी सशक्तिकरण और मानवता के कल्याण को आगे बढ़ाने के लिए दोनों देशों के बीच के संपर्क को प्रोत्साहन प्रदान करता है। अमित शाह ने कहा कि यह सम्मान प्रत्येक भारतीय के लिए एक गर्व का क्षण है। यह हमारे प्रधानमंत्री की उस दूरदर्शिता का उदाहरण है जो सभी के कल्याण के लिए मानवता के हित को आगे बढ़ाने के लिए पारस्परिक सशक्तिकरण के प्रति राष्ट्रों के बीच सेतु का निर्माण कर रही है।
भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। रिज़र्व बैंक के गवर्नर…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों…
आयुष मंत्रालय के मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (MDNIY) ने आज महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले…
हिंद महासागर में सागर पोत मिशन पहल के तहत तैनात भारतीय नौसैनिक पोत आईएनएस सुनयना…
केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली में एक प्रेस…
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (आईजीएनओयू -…