अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों का आवागमन जारी रखने की अनुमति देता है, तो वे अमरीका और ईरान के बीच प्रस्तावित दो सप्ताह के युद्धविराम के लिए सहमत हैं। ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि दोनों पक्षों को द्विपक्षीय युद्धविराम पर सहमत होना चाहिए। ट्रंप ने दावा करते हुए कहा कि अमरीका अपने सैन्य लक्ष्य हासिल कर चुका है और संघर्ष सुलझने के करीब है।
इससे पहले, कल रात राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जलडमरूमध्य समझौते को पूरा न करने पर ईरानी सभ्यता को नष्ट करने की धमकी दी थी। उन्होंने इसके लिए आज सुबह 5:30 बजे तक का समय निर्धारित किया था।
दूसरी ओर, ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अगर ईरान पर हमले बंद कर दिए जाते हैं, तो वह युद्धविराम के लिए सहमत है। उन्होंने बताया कि दो सप्ताह की अवधि के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित आवागमन संभव होगा। इस बीच, ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने ऐतिहासिक जीत का दावा करते हुए कहा कि अमरीका ने ईरान की 10 सूत्रीय योजना को स्वीकार कर लिया है।
इस बीच, दो सप्ताह के युद्धविराम समझौते के बाद वैश्विक तेल की कीमतों में तेज गिरावट आई है। शेयर बाजारों में भी उछाल आया है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत 100 डॉलर से नीचे गिर गई, करीब 16 प्रतिशत की गिरावट के साथ यह 92 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई।
मीडिया खबरों के अनुसार, अमरीकी प्रशासन अब ईरान के साथ सीधी बातचीत की तैयारी कर रहा है। अमरीका के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उपराष्ट्रपति जेडी वैंस द्वारा किए जाने की उम्मीद है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने स्वीकार किया कि आमने-सामने की बातचीत के लिए चर्चा चल रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतिम घोषणा राष्ट्रपति या व्हाइट हाउस की ओर से की जाएगी।
डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में तन्वी शर्मा और किदांबी श्रीकांत ने दूसरे दौर में प्रवेश…
विदेश मंत्री डॉ सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और अमरीका के बीच व्यापार…
नई दिल्ली में बिम्सटेक देशों के गृह मंत्रियों की पहली बैठक कल दिल्ली घोषणा के…
बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर दियारा इलाके में कल रात एक नाव गंगा नदी…
सूचना और प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने अपने पद और…
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला का चौथा मुकाबला आज हैदराबाद…