इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने हर मोर्चे पर अपने देश की रक्षा करने की प्रतिबद्धता को लेकर एक वीडियो संदेश जारी किया है। बेन्यामिन नेतन्याहू ने टेलीविजन संबोधन में कहा कि जो भी इस्राइल को नुकसान पहुंचाएगा उसे भारी कीमत चुकानी पडेगी। उन्होंने इस्राइल और उसके सहयोगियों द्वारा किए गए रक्षा उपायों की भी सराहना की।
यमन में कल सशस्त्र हूती गुट पर इस्राइल के हमले के बाद बेन्यामिन नेतन्याहू ने यह संदेश दिया है। इस्राइल की सेना ने लाल सागर स्थित बंदरगाह शहर हुदेदाह में प्रमुख तेल भंडारण और बिजली प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया था। यमन के हूती गुट के शीर्ष वार्ताकार मोहम्मद अब्दुल सलाम ने कहा है कि इस्राइल के हमले उनके सशस्त्र गुट को इस्राइली शहरों और पोतों को निशाना बनाने से नहीं रोक सकते।
इससे पहले, हूती गुट ने शुक्रवार को तेल अवीव पर ड्रोन से हमला किया था, जिसमें इस्राइल का एक नागरिक मारा गया था और दस घायल हुए थे। हूती गुट का कहना है कि गजा पट्टी में इस्राइली हमले का सामना कर रहे फलीस्तीनी लोगों के समर्थन में यह ड्रोन हमला किया गया था। इस बीच, इस्राइल के लडाकू विमानों ने लेबनान के दक्षिण-पश्चिम अदलून शहर में गोलाबारूद रखने के हिज्बुल्ला के एक ठिकाने पर भी हमला किया है।
देश में इस वर्ष अगस्त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…
भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…
आंध्र प्रदेश के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है कि भारतीय रेलवे…
भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…
स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति…