उत्तराखण्ड के रुद्रप्रयाग जिले में आज सुबह केदारनाथ मार्ग पर छिदवासा के निकट भूस्खलन में तीन श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई और पांच घायल हो गए। मृतकों में दो महाराष्ट्र के हैं और एक स्थानीय निवासी है। ये श्रद्धालु गोरीकुण्ड से केदारनाथ जा रहे थे।
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा मोचन बल और स्थानीय पुलिस ने तुरन्त ही बचाव अभियान शुरू कर दिया है। घायल श्रद्धालुओं को उपचार के लिए रुद्रप्रयाग के गौरीकुण्ड प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए घायलों को तुरन्त हर प्रकार की चिकित्सा सेवा मुहैया कराने का निर्देश दिया है।
देश में इस वर्ष अगस्त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…
भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…
आंध्र प्रदेश के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है कि भारतीय रेलवे…
भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…
स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति…