भारत

इसरो ने स्पैडेक्स मिशन के अंतर्गत पृथ्वी की निचली कक्षा में घूम रहे अपने दो उपग्रहों के डॉकिंग परीक्षण को एक बार फिर स्‍थगित कर दिया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने स्पैडेक्स मिशन के अंतर्गत पृथ्वी की निचली कक्षा में घूम रहे अपने दो उपग्रहों के डॉकिंग परीक्षण को एक बार फिर स्‍थगित कर दिया है।

अंतरिक्ष एजेंसी ने अपने ट्वीट में कहा कि दो उपग्रहों के बीच अत्यधिक विचलन होने पर डॉकिंग को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। इसरो को दोनों उपग्रहों के बीच अधिक विचलन का पता तब चला जब वह दोनों के बीच की दूरी को 225 मीटर तक कम करने की कोशिश कर रहा था। इसरो ने पहले उपग्रहों की डॉकिंग 7 जनवरी और उसके बाद आज निर्धारित की थी।

ट्वीट में कहा गया है कि उपग्रह SDX01 को चेजर और SDX02 को टार्गेट के नाम से भी जाना जाता है। इसरो ने कहा है कि दोनों उपग्रह SDX01 और SDX02 सुरक्षित हैं और सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। इसरों ने PSLV-C60 रॉकेट से 30 दिसंबर को उपग्रहों को उनकी इच्छित कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया था।

Editor

Recent Posts

निर्वाचन आयोग ने असम की नागांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा की

निर्वाचन आयोग ने आज असम की नागांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा कर दी…

2 घंटे ago

दिल्ली सरकार ने सत्य निकेतन इमारत गिरने की घटना के बाद कई अधिकारियों को निलंबित किया

दिल्ली सरकार ने सत्य निकेतन इमारत गिरने की घटना के बाद दक्षिण जोन के दिल्‍ली…

2 घंटे ago

केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने चैपल हिल में आयोजित जी20 नवाचार मंत्री बैठक में भाग लिया

इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने 1-2 सितंबर…

2 घंटे ago

DGFT ने ट्रेड कनेक्ट ई-प्लेटफॉर्म पर मूल प्रमाण पत्र के लिए ओपन एपीआई सुविधा शुरू की

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने ट्रेड कनेक्ट ई-प्लेटफॉर्म के माध्यम…

2 घंटे ago

डीएसी ने रक्षा बलों के लिए लगभग 1.10 लाख करोड़ रुपये की पूंजीगत खरीद के प्रस्तावों को मंजूरी दी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में 7 सितंबर, 2026 को हुई रक्षा अधिग्रहण परिषद…

2 घंटे ago