उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में भीषण शीत लहर जारी है। मौसम विभाग ने कहा है कि इस क्षेत्र में तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण सप्ताह के अंत में उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, और गिलगित-बाल्टिस्तान में शीत लहर जारी रहने की संभावना है।
विभाग ने कल तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने का भी अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना व्यक्त की है।
घने कोहरे के कारण उत्तर भारत में ट्रेन और हवाई सेवाएं बाधित हुई हैं। दिल्ली आने वाली लगभग 25 ट्रेनें तीन से चार घंटे की देरी से चल रही हैं। इस बीच, दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण करीब 50 उड़ानों में देरी हो रही हैं।
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के मैनेजमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (MTI) और मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट…
ब्रिक्स युवा परिषद उद्यमिता कार्य समूह की बैठक मध्य प्रदेश के इंदौर में दो दिनों…
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि भारत और अमेरिका स्वाभाविक…
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से…
सरकार ने कहा है कि उपभोक्ताओं, पेशेवरों और सौंदर्यबोध क्लीनिकों द्वारा किसी भी कॉस्मेटिक उत्पाद…
भारत और इटली ने व्यापार, निवेश और आपूर्ति श्रृंखला की मज़बूती के लिए भारत-मध्य पूर्व-यूरोप…