भारत

ISRO ने अपने स्पैडेक्स मिशन के अंतर्गत रोलिंग प्रयोग सफलतापूर्वक पूरा किया

इसरो ने अपने अंतरिक्ष डॉकिंग प्रयोग-स्पैडेक्स मिशन के हिस्से के रूप में रोलिंग प्रयोग को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। संगठन के अध्यक्ष वी नारायणन ने कहा कि इसरो को विभिन्न परिस्थितियों में डॉकिंग की आवश्यकता होगी, जिनमें से कुछ को वर्तमान मिशन के हिस्से के रूप में आजमाया जाएगा।

“रोलिंग” या “रोटेटिंग” प्रयोग में उपग्रहों में से किसी एक का चक्‍कर लगाना शामिल है, ताकि उपग्रह की चाल पर नियंत्रण किया जा सके। ये प्रयोग इसरो को ये समझने में मदद करेगा की डॉकिंग के लिए किसी वस्‍तु को विभिन्‍न अभिविन्‍यासों से वांछित स्‍थान पर लाने के लिए क्‍या करना पड़ता है। इससे इसरों को यह जानने में भी सहायता मिलेगी कि क्‍या डॉकिंग लंबवत रूप से की जा सकती है।

चंद्रयान-4 जैसे भविष्य के मिशन के लिए महत्वपूर्ण यह प्रयोग मूल्यवान डेटा प्रदान करेगा और इसरो को कई सॉफ़्टवेयर और ग्राउंड स्टेशन नियंत्रण करने में सहायता करेगा। इससे पहले 13 मार्च को, इसरो ने स्पैडेक्स मिशन के हिस्से के रूप में दो उपग्रहों की अनडॉकिंग सफलतापूर्वक पूरी की थी। यह उपलब्धि भारत की अंतरिक्ष अन्वेषण यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित हुई। इसरो के अध्यक्ष ने कहा कि इसरो स्पैडेक्स के हिस्से के रूप में और अधिक डॉकिंग करेगा।

Editor

Recent Posts

देश में खुदरा महंगाई जुलाई में वार्षिक आधार पर बढ़कर 4.45 प्रतिशत हुई

देश में खुदरा महंगाई जुलाई में वार्षिक आधार पर बढ़कर 4.45 प्रतिशत हो गई। गौरतलब…

5 घंटे ago

संसद ने केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026 पारित किया

संसद ने केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने आज…

5 घंटे ago

केंद्र सरकार ने पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा तक पहुंच को मजबूत किया

केंद्र सरकार उच्च शिक्षा में अनुसूचित जाति (एससी) के छात्रों के सकल नामांकन अनुपात को…

6 घंटे ago

संसद ने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संशोधन) विधेयक, 2026 को पारित किया

संसद ने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संशोधन) विधेयक, 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा…

6 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने गुजरात के गेरतपुर-अहमदाबाद खंड पर 153 करोड़ रुपये की लागत से 4 लेन की आरओबी के निर्माण को मंजूरी दी

गुजरात में सड़क यातायात की सुरक्षित और सुगम आवाजाही की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम…

6 घंटे ago

डॉ. जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में आत्मनिर्भर और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी परमाणु ऊर्जा पारिस्थितिकी तंत्र के लिए सरकार का रोडमैप प्रस्तुत किया

कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन तथा प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने…

7 घंटे ago