इसरो ने एल वी एम-थ्री प्रक्षेपण यान एलवीएम-एम सिक्स के छठे मिशन पर जाने वाले क्रायोजेनिक इंजन की फ्लाइट एक्सेप्टेंस हॉट टेस्टिंग सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। यह परीक्षण तमिलनाडु के महेंद्रगिरि में इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स में किया गया था। प्रक्षेपण वाहन मार्क-तीन के रूप में भी जाना जाने वाला एल वी एम-थ्री इसरो द्वारा विकसित तीन-चरण वाला मध्यम-लिफ्ट प्रक्षेपण वाहन है।
इसरो ने एक बयान में कहा कि प्रत्येक मिशन का क्रायोजेनिक इंजन उड़ान के लिए अपनी स्वीकृति प्रक्रिया के हिस्से के रूप में हॉट टेस्टिंग से गुजरता है। इसरो के अनुसार अभिनव परीक्षण पद्धति क्रायोजेनिक इंजन की उड़ान स्वीकृति, परीक्षण के लिए आवश्यक सेटअप समय और प्रयास को काफी कम कर देती है।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका…
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी…
भारतीय सेना का सर्वोच्च स्तरीय द्विवार्षिक मंच सेना कमांडरों का सम्मेलन आज से शुरू हो…
भारत के केंद्रीय अप्रत्क्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) तथा न्यूज़ीलैंड सीमा शुल्क सेवा…
भारत ने अपुष्ट आरोपों के आधार पर चुनिंदा देशों को निशाना बनाने के लिए मानवाधिकारों…
सीबीआई ने पंजाब के मानसा में मादक पदार्थ के विरोध में आवाज उठाने वाले परविंदर…