भारत

इसरो ने LVM3 M6 मिशन सतीश धवन स्पेस सेंटर से ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 संचार उपग्रह का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया

इसरो ने आज आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से अपने सबसे भारी अंतरिक्ष यान एल वी एम थ्री – एम सिक्‍स के जरिए अगली पीढ़ी के अमरीकी संचार उपग्रह ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 का सफल प्रक्षेपण किया। यह प्रक्षेपण सतीश धवन अंतरिक्ष केन्‍द्र से भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर किया गया। लगभग 15 मिनट की उड़ान के बाद, ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 अंतरिक्ष यान से अलग हो गया और सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में स्थापित हो गया।

पेलोड एएसटी स्पेसमोबाइल का ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 था, जो साढे़ छह टन का एक विशाल संचार उपग्रह है। एलवीएम-3 अब तक का सबसे भारी वाणिज्यिक उपग्रह भी है, जिसे भारत से पृथ्वी की निचली कक्षा एलईओ में स्थापित किया गया। यह भरोसेमंद एलवीएम3 हेवी–लिफ्ट यान की छठी परिचालन उड़ान है, जो इससे पहले चंद्रयान-3 और वनवेब उपग्रहों के सफल प्रक्षेपण कर चुका है। ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 का उद्देश्य अंतरिक्ष आधारित सेलुलर ब्रॉडबैंड को सीधे बिना किसी बदलाव के स्मार्टफोन तक पहुंचाना है, जिससे दूर–दराज के क्षेत्रों में कनेक्टिविटी में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। यह प्रक्षेपण नवंबर 2025 में हुए एलवीएम3-एम5 मिशन के बाद हुआ है, जिसने नौसेना के लिए भारत के सबसे भारी संचार उपग्रह को कक्षा में स्थापित किया था।

इसरो के अध्यक्ष वी. नारायणन ने अमरीकी कंपनी ए एस टी स्पेसमोबाइल के ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 संचार उपग्रह के सफल प्रक्षेपण की सराहना की और इसे भारत से प्रक्षेपित, अब तक का सबसे भारी उपग्रह बताया।

यह मिशन न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड और अमरीका स्थित ए एस टी स्पेसमोबाइल के बीच हुए वाणिज्यिक समझौते के तहत शुरू किया गया था। न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड, इसरो की वाणिज्यिक शाखा है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभार्थी दिल्ली के लाल किले में आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगे विशेष अतिथि

केंद्र सरकार ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र से प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के 100 लाभार्थियों को 15 अगस्त, 2026 को दिल्ली के लाल…

2 घंटे ago

NCB ने UAE से फरार ड्रग किंगपिन वीरेंद्र सिंह बसोया की वापसी सुनिश्चित की

नशीले पदार्थों के अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट के खिलाफ लड़ाई में एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए…

2 घंटे ago

देश के बंटवारे के दौरान पीड़ा झेलने वाले लोगों की याद में आज विभाजन विभिषिका स्‍मृति दिवस मनाया जा रहा है

आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस है। इस अवसर पर देश वर्ष 1947 के विभाजन के…

5 घंटे ago

ओडिशा में कम दबाव के क्षेत्र के कारण लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित

ओडिशा में कम दबाव के क्षेत्र के कारण लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित…

6 घंटे ago

उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन और जल रिसाव से 7 श्रमिकों की मौत, 14 घायल

उत्तराखंड में चमोली जिले के पीपलकोटी क्षेत्र मे निर्माणाधीन जलविद्युत परियोजना स्थल पर कल भूस्खलन…

6 घंटे ago