भारत

ISRO ने एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग तकनीक से निर्मित नये लिक्विड रॉकेट इंजन का किया सफल परीक्षण

इसरो ने नये लिक्विड रॉकेट ईंजन का सफल परीक्षण किया है। यह परीक्षण शुकवार को तमिलनाडु के महेन्‍द्रगिरी के इसरो के प्रोपल्‍शन परिसर में किया गया। नवर्निमित पी.एस.-4 ईंजन में खंडो की संख्‍या कम की गई है। इस प्रणाली से ईंजन में कच्‍चे माल की खपत और उत्‍पादन में लगने वाले समय में कमी आएगी। इसका उपयोग पी.एस.एल.वी. प्रक्षेपण यान और प्रतिक्रिया नियंत्रण प्रणाली में भी किया जाएगा। इसरो पी.एस.-4 ईंजन को पी.एस.एल.वी. कार्यक्रम का नियमित रुप से हिस्‍सा बनाने की योजना बना रहा है।

नए विन्‍यास से तैयार किया गया इंजन को पीएसएलवी लांच व्‍हीकल के चौथे चरण और पहले चरण के रियेक्‍शन कंट्रोल सिस्‍टम में इस्‍तेमाल किया जाएगा। आगे से इस नये इंजन का इस्‍तेमाल पीएसएलवी में आरंभ होगा। एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग का मतलब पीएसएलवी इंजन के विन्‍यास को 3D प्रिंटिंग टेक्‍नोलॉजी द्वारा तैयार किया जाएगा। 3डी प्रिंटेड पीएस4 इंजन का हॉट टेस्टिंग में निजी कंपनी वि‍प्रो 3D का योगदान है। 3डी प्रिंटेड इंजन से भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को काफी मदद मिलेगी। सुधींद्र आकाशवाणी समाचार बेंगलुरु।

Editor

Recent Posts

CCPA ने होटलों एवं रेस्तरां में “एलपीजी शुल्क” व इसी तरह के अन्य शुल्क लगाने संबंधी अनुचित व्यापार प्रथाओं को रोकने के लिए एडवाइजरी जारी की

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने उपभोक्ता बिलों में "एलपीजी शुल्क", "गैस सरचार्ज" और "ईंधन…

19 सेकंड ago

कैबिनेट ने आव्रजन, वीजा, विदेशी पंजीकरण एवं ट्रैकिंग (IVFRT) स्कीम जारी रखने की मंजूरी दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1800 करोड़ रुपये के बजट परिव्यय के साथ आव्रजन, वीजा, विदेशी पंजीकरण…

12 मिनट ago

कैबिनेट ने 28,840 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना – संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत सरकार के बजटीय सहयोग से…

16 मिनट ago

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में बताया- कोविड के बाद एक हजार से अधिक रेलगाडियां शुरू की गई

रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा है कि देश में कोविड के बाद लगभग एक…

23 मिनट ago

लोकसभा ने ध्वनि मत से वित्त विधेयक 2026 पारित कर दिया

लोकसभा ने ध्वनि मत से वित्त विधेयक 2026 पारित कर दिया है। यह विधेयक वित्त…

25 मिनट ago

पश्चिम एशिया संघर्ष के 26वें दिन भी पूरे क्षेत्र में हमलों का सिलसिला जारी

पश्चिम एशिया संघर्ष के 26वें दिन भी पूरे क्षेत्र में हमलों का सिलसिला जारी है।…

29 मिनट ago