भारत

ISRO आज शाम देश के सबसे भारी संचार उपग्रह सीएमएस-03 का प्रक्षेपण करेगा

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) आज 02 नवंबर, 2025 को भारतीय नौसेना के अत्याधुनिक संचार उपग्रह जीसैट-7आर (सीएमएस-03) का प्रक्षेपण करने जा रहा है। यह उपग्रह भारतीय नौसेना का अब तक का सबसे उन्नत संचार प्लेटफॉर्म होगा, जो इसकी अंतरिक्ष-आधारित संचार प्रणाली और समुद्री क्षेत्र जागरूकता क्षमताओं को अधिक दक्षता प्रदान करेगा।

यह उपग्रह स्वदेशी रूप से डिजाइन एवं विकसित किया गया है और इसे श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया जाएगा। लगभग 4,400 किलोग्राम भार वाला यह उपग्रह अब तक का भारत का सबसे भारी संचार उपग्रह होगा। इसमें कई उन्नत स्वदेशी तकनीकी घटक शामिल हैं, जिन्हें विशेष रूप से भारतीय नौसेना की परिचालन और सामरिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विकसित किया गया है।

जीसैट-7आर उपग्रह हिंद महासागर क्षेत्र में व्यापक और बेहतर दूरसंचार कवरेज प्रदान करेगा। इसके पेलोड में ऐसे उन्नत ट्रांसपोंडर लगाए गए हैं, जो विभिन्न संचार बैंडों पर ध्वनि, डेटा और वीडियो लिंक को सपोर्ट करने में सक्षम हैं। उच्च क्षमता वाली बैंडविड्थ के साथ यह उपग्रह भारतीय नौसेना के जहाजों, विमानों, पनडुब्बियों और समुद्री संचालन केंद्रों के बीच सुरक्षित, निर्बाध तथा वास्तविक समय संचार को सुनिश्चित करेगा, जिससे नौसेना की सैन्य क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी।

जटिल होती सुरक्षा चुनौतियों के इस युग में जीसैट-7आर आत्मनिर्भरता के मार्ग पर चलते हुए उन्नत प्रौद्योगिकी का प्रभावी उपयोग कर राष्ट्र के समुद्री हितों की रक्षा करने के भारतीय नौसेना के अटूट संकल्प का प्रतीक है।

Editor

Recent Posts

अधिकांश नाटो सहयोगी देशों ने ईरान के खिलाफ अमेरिका के सैन्य अभियान में शामिल होने से इंकार कर दिया: राष्ट्रपति ट्रम्प

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा कि अधिकांश नाटो सहयोगी देशों ने ईरान के…

37 मिनट ago

यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने लंदन में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर से मुलाकात कर एक नए रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए

यूक्रेन के राष्ट्रपति, व्लोदिमिर ज़ेलेंस्की ने लंदन में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री, कीर स्टारमर से मुलाकात…

1 घंटा ago

केरलम में तीन मुख्‍य राजनीतिक दलों द्वारा उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद चुनाव अभियान तेज

केरलम में तीन मुख्‍य राजनीतिक दलों द्वारा उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद…

1 घंटा ago

आकर्षी कश्यप फ्रांस में ऑरलियन्स मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला सिंगल्स के मुख्य ड्रॉ में पहुंची

ऑरलियन्स मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में कल भारत की आकर्षी कश्यप ने अपने दोनों क्वालीफाइंग मैच…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी ने UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नहयान से बात की और ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात(यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नहयान…

2 घंटे ago