भारत

इसरो कल श्रीहरिकोटा से पृथ्वी अवलोकन उपग्रह EOS-05 का प्रक्षेपण करेगा

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो के अध्यक्ष वी. नारायणन ने कहा है कि पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ईओएस-05 का प्रक्षेपण कल किया जाएगा। यह उपग्रह जीएसएलवी-एफ17 रॉकेट से रात 2 बजकर 55 मिनट पर श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया जाएगा।

वी. नारायणन ने कहा कि ईओएस-05 अत्याधुनिक पृथ्वी अवलोकन उपग्रह है। यह भू-समकालिक कक्षा में स्थापित किया जाने वाला भारत का पहला इमेजिंग उपग्रह है। उन्होंने कहा कि यह अभियान भारत की पृथ्वी अवलोकन क्षमता को और मजबूत करेगा और इससे पृथ्वी अवलोकन सेवाओं में सुधार होगा।

इसरो अध्यक्ष ने कल तिरुमला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी। पूजा से पहले श्री नारायणन ने जीएसएलवी-एफ17 रॉकेट के मॉडल भगवान वेंकटेश्वर के चरणों में अर्पित किए। उन्होंने कहा कि श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में प्रक्षेपण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Editor

Recent Posts

बिहार में वैशाली के राघोपुर में नाव दुर्घटना में 13 लोगों की मौत

बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर दियारा इलाके में कल रात एक नाव गंगा नदी…

24 मिनट ago

केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने मंत्रिपरिषद और राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया

सूचना और प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने अपने पद और…

26 मिनट ago

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 श्रृंखला का चौथा मुकाबला आज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला का चौथा मुकाबला आज हैदराबाद…

27 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की ब्लूमबर्ग की योजनाओं का स्वागत किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाने और देश की अर्थव्यवस्था, बाज़ारों और…

33 मिनट ago

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात…

35 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ गर्मजोशी भरी और सार्थक बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ गर्मजोशी भरी और सार्थक…

38 मिनट ago