अंतर्राष्ट्रीय

इटली के प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने कहा, यूक्रेन संघर्ष सुलझाने में भारत अहम भूमिका निभा सकता है

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मिलोनी ने कहा है कि यूक्रेन संघर्ष के समाधान में भारत और चीन महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। स्वयं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने हाल ही में कहा था कि मौजूदा संकट के समाधान में भारत की भूमिका अहम हो सकती है। जॉर्जिया मिलोनी का यह बयान इटली में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर ज़ेलेंस्की से मुलाक़ात के बाद आया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले महीने यूक्रेन की यात्रा के दौरान राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से कहा था कि वर्तमान संघर्ष को समाप्त करने के लिए यूक्रेन और रूस को तुरंत वार्ता करनी चाहिए और इस क्षेत्र में शांति बहाली में किसी भी भूमिका के लिए भारत तैयार है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि भारत शुरु से ही इस संकट के शांतिपूर्ण समाधान के पक्ष में रहा है और वे इसके लिए व्यक्तिगत रूप से प्रयास करने को भी तैयार हैं। यूक्रेन की यात्रा से लगभग डेढ महीने पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने रूस में राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मुलाक़ात भी की थी।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.86 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत बजट का पूरा उपयोग किया

रक्षा मंत्रालय ने, एमओडी (वित्त), अधिग्रहण प्रकोष्ठ, रक्षा सेवाओं और रक्षा लेखा विभाग के संयुक्त…

5 घंटे ago

सरकार ने परिधान और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए RoSCTL योजना के विस्तार की अधिसूचना जारी की

वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…

7 घंटे ago

मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से ब्रिटेन का भविष्य प्रभावित होगा: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…

7 घंटे ago

NHAI ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 5,313 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया

देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…

7 घंटे ago

BCGCL और MCL ने ओडिशा के लखनपुर में कोल टू अमोनियम नाइट्रेट परियोजना के लिए ऐतिहासिक भूमि पट्टा समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…

7 घंटे ago