insamachar

आज की ताजा खबर

Farooq Abdullah
भारत

जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस ने पूर्व मुख्‍यमंत्री फारुख अब्‍दुल्‍ला पर हुई गोलीबारी की जांच के लिए विशेष जांच दल गठित किया

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री और जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला पर हुई गोलीबारी के मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल– एसआईटी का गठन किया है। यह टीम जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज के पुलिस उप-महानिरीक्षक की निगरानी में काम करेगी। टीम को मामले की गहन जांच करने और निर्धारित समय में जांच पूरी करने का निर्देश दिया गया है। एस.आई.टी. बनाने का आदेश जम्मू जोन के पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन टूटी ने जारी किया है। यह घटना 11 मार्च को हुई थी, जब फारूक अब्दुल्ला जम्मू के बैंक्वेट हॉल में आयोजित शादी समारोह में शामिल हुए थे।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *