बिहार में जनता दल युनाईटेड प्रमुख नीतीश कुमार कल 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में दिन में साढे ग्यारह बजे होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।
एनडीए विधायक दल की बैठक आज दोपहर तीन बजे विधानसभा के केन्द्रीय कक्ष में होगी। बैठक के बाद नीतीश कुमार राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे और नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
इससे पहले आज मुख्यमंत्री आवास पर जनता दल (यूनाइटेड) विधायक दल की बैठक हुई। इसमें नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। इस बीच, भाजपा विधायक दल की बैठक में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय कुमार सिन्हा को उपनेता चुना गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान…
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज झारखंड के रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के 15वें वार्षिक…
भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (डॉट) के अंतर्गत आने वाले प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास…
राजकोट स्थित आरके विश्वविद्यालय में “विकसित भारत युवा संवाद” प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया,…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…
पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…