जनता दल यूनाइटेड के नेता, नीतीश कुमार आज दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह आज साढ़े ग्यारह बजे पटना के ऐतिहासिक, गांधी मैदान में होगा। समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। कल नीतीश कुमार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन -एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया। एनडीए ने हाल ही में संपन्न, राज्य विधानसभा चुनावों में दो सौ 43 में से दो सौ दो सीटें जीत कर बडी जीत हासिल की है। इससे पहले, भारतीय जनता पार्टी नेता सम्राट चौधरी को पार्टी विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा को उपनेता चुना गया।
आयुष मंत्रालय के मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (MDNIY) ने आज महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले…
हिंद महासागर में सागर पोत मिशन पहल के तहत तैनात भारतीय नौसैनिक पोत आईएनएस सुनयना…
केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली में एक प्रेस…
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (आईजीएनओयू -…
वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग सचिव एम. नागराजू ने 28 मार्च, 2026 को मुंबई…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने नई दिल्ली स्थित अपने परिसर में खाद्य एवं पोषण अधिकार…