भारत

भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्‍सव का पर्व जन्माष्टमी आज देशभर में श्रद्धा और उल्‍लास के साथ मनाया जा रहा है

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व जन्माष्टमी आज देशभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मंदिरों और घरों में सजावट की गई है। वही, उत्तर प्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा-वृंदावन में जन्माष्टमी के भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मथुरा में जन्माष्टमी समारोह में शामिल होंगे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जन्माष्टमी पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन और उनकी शिक्षाएं भारत की सांस्कृतिक और दार्शनिक विरासत को नई दिशा देती हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता की शिक्षाएं कठिन समय में सही निर्णय लेने और नैतिक मूल्यों पर कायम रहने की प्रेरणा देती हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने एक्स पर कई पोस्ट साझा करते हुए लिखा:

“आप सभी को जन्माष्टमी की अनेकानेक शुभकामनाएं। भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य संदेशों में नि:स्वार्थ कर्म की अद्भुत प्रेरणा निहित है, जिसने मानवता का निरंतर मार्गदर्शन किया है। उनकी भक्ति और उपासना को समर्पित यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शक्ति का संचार करे, यही कामना है। जय श्रीकृष्ण!”

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी जन्माष्टमी पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भगवद्गीता कर्तव्य, नैतिकता, न्याय, साहस और जीवन में संतुलन का मार्ग दिखाती है।

Editor

Recent Posts

DRDO ने ओडिशा के चांदीपुर से सतह से सतह पर मार करने वाली क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल प्रलय का सफल परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ ने कल ओडिशा के चांदीपुर एकीकृत परीक्षण केंद्र से स्वदेशी…

4 घंटे ago

सरकार ने देश की स्वदेशी एआई क्षमताओं को मजबूत करने के लिए इंडिया एआई मिशन के अंतर्गत 3 नए स्वदेशी एआई फाउंडेशन मॉडल लॉन्च किए

भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई के क्षेत्र में एक बड़ी पहल की है। सरकार ने कल…

4 घंटे ago

NHRC ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों से महाराष्ट्र के शहरों में बालिकाओं की बिक्री और तस्करी की खबरों पर स्वत: संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में प्रकाशित उस खबर पर संज्ञान लिया है, जिसमें…

17 घंटे ago

आईएनएस सह्याद्रि ने बुसान में भारत-कोरिया गणराज्य नौसेना द्विपक्षीय अभ्यास संपन्न किया

भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि ने 29 अक्टूबर, 2026 को कोरिया गणराज्य के बुसान…

18 घंटे ago

APEDA ने अरुणाचल प्रदेश के ज़िरो से दुबई तक 1.5 मीट्रिक टन (एमटी) कीवी के प्रायोगिक निर्यात में सहायता की

भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले 'कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य…

18 घंटे ago