जापान के प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष नुकागा फुकुशिरो के नेतृत्व में एक जापानी संसदीय और व्यावसायिक प्रतिनिधिमंडल ने आज उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों पक्षों ने व्यापार और निवेश तथा लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने पर चर्चा की।
प्रतिनिधिमंडल ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात की। इस दौरान व्यापार, निवेश, शिक्षा और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि अनुसंधान, विनिर्माण और मानव प्रतिभा और कौशल में सहयोग बढ़ेगा। दोनों पक्षों ने विशेष रूप से डिजिटल और महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में विश्वसनीय आपूर्ति श्रृंखला बनाने पर भी बातचीत की।
भुवनेश्वर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने RBI के डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का…
NCB द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' के तहत 38 टीमों ने असम, मिजोरम और मणिपुर…
राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने 27 राज्य जैव विविधता बोर्डों (एसबीबी) और दो केंद्र…
बंगाल की खाड़ी के मध्य-पूर्व और दक्षिण-पूर्व में बना कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व की…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित भव्य एअर शो ‘विंग्स ओवर…
भारत ने पाकिस्तान पर भारत को बदनाम करने और आर्थिक संकट, अराजकता तथा मानवाधिकार उल्लंघन…