अंतर्राष्ट्रीय

बेरूत में भारतीय दूतावास ने 48 घंटों में तीसरी बार परामर्श जारी कर भारतीय नागरिकों से तत्‍काल लेबनान छोड़ने को कहा

बेरूत में भारतीय दूतावास ने 48 घंटों में तीसरी बार एडवाइजरी जारी की है, जिसमें भारतीय नागरिकों से तत्‍काल लेबनान छोड़ने को कहा गया है। लेबनान में रूकने के इच्‍छुक भारतीयों को सतर्कता बरतने, बहुत आवश्‍यक होने पर ही बाहर निकलने और ईमेल या आपातकालीन फोन नंबर के जरिये दूतावास से संपर्क बनाए रखने का परामर्श जारी किया गया है।

गोलान पहाडियों पर हिजबुल्‍लाह के कथित रॉकेट हमले के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। हमले में 12 बच्चों की मौत हो गई। इज़राइल रक्षा बलों की त्‍वरित जवाबी कार्रवाई में दक्षिणी लेबनान में एक शीर्ष हिजबुल्लाह कमांडर फुआद शुक्र की मौत हो गई।

इज़राइल ने गोलान पहाडियों पर हमले के लिए हिजबुल्लाह को जिम्मेदार ठहराया है, लेकिन हिजबुल्‍लाह ने इसकी जिम्मेदारी लेने से इनकार किया है। इज़राइल ने चेतावनी दी है कि हिजबुल्‍ला को इस हमले की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

7 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

7 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

20 घंटे ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

21 घंटे ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

21 घंटे ago