खेल

जय शाह निर्विरोध ICC के अगले चेयरमैन चुने गए

बीसीसीआई सचिव जय शाह दिसंबर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अगले चेयरमैन बनेंगे क्योंकि इस पद के लिये वह अकेले उम्मीदवार बचे थे। आईसीसी ने मंगलवार को यह घोषणा की।

पैंतीस वर्ष के शाह निवर्तमान ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे जिन्होंने लगातार तीसरी बार दावेदारी नहीं करने का फैसला किया। शाह ने आईसीसी द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा,‘‘अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के चेयरमैन के तौर पर नामित होने से अभिभूत हूं।’’

जय शाह को अब बीसीसीआई सचिव का पद छोड़ना होगा जिस पर वह 2019 से काबिज हैं। बोर्ड की आमसभा की बैठक अगले महीने या अक्तूबर में होगी। शाह इस समय आईसीसी की सबसे दमदार वित्त और व्यावसायिक मामलों की उप समिति के प्रमुख है। वह 2022 में इस उप समिति के अध्यक्ष बने थे।

Editor

Recent Posts

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर नौवें हिंद महासागर सम्मेलन में भाग लेने मॉरीशस के पोर्ट लुइस पहुंचे

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर आज नौवें हिंद महासागर सम्मेलन में भाग लेने के लिए…

4 घंटे ago

भारतीय रिज़र्व बैंक ने बैंकों को सीमा पार लेनदेन को तेज करने के निर्देश दिए

भारतीय रिज़र्व बैंक ने बैंकों को सीमा पार लेनदेन को तेज करने के निर्देश दिए…

4 घंटे ago

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के वीर…

4 घंटे ago

असम, केरलम और पुद्दुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए मतदान संपन्‍न

असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न…

4 घंटे ago

जम्मू-कश्मीर के 250 सदस्यीय युवा प्रतिनिधिमंडल ने आज नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से भेंट की

गृह मंत्रालय के 'वतन को जानो' कार्यक्रम में भाग लेने वाले जम्मू-कश्मीर के 250 सदस्यीय…

4 घंटे ago