भारत

झारखंड सरकार ने 45 लाख महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता योजना को दी मंजूरी

झारखंड सरकार ने राज्य की 45 लाख महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक महत्वाकांक्षी वित्तीय सहायता योजना को शुक्रवार को मंजूरी दी। ‘मुख्यमंत्री बहन बेटी स्व-सहायता प्रोत्साहन योजना’ के तहत प्रत्येक महिला को 1,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे। राज्य सरकार इस पहल के लिए सालाना 5,500 करोड़ रुपये वहन करेगी।

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह मंजूरी दी गई। मंत्रिमंडल सचिव वंदना दादेल ने कहा, ‘‘मंत्रिमंडल ने राज्य में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महत्वाकांक्षी योजना को मंजूरी दे दी है।’’ महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव मनोज कुमार ने बताया कि यह योजना 21 से 50 वर्ष की आयु की महिलाओं के लिए है। आयकरदाता, सरकारी कर्मचारी, ईपीएफ धारक और कुछ अन्य श्रेणियों को इस योजना के लाभ से बाहर रखा गया है।

मनोज कुमार ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और उनके लिए बेहतर शिक्षा तथा स्वास्थ्य सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा, ‘‘ राज्य सरकार इस योजना के लिए प्रति वर्ष 5,500 करोड़ रुपये वहन करेगी।’’ विभाग जल्द ही आवेदन जुटाने के लिए अभियान शुरू करेगा ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इसका लाभ उठा सकें।

झारखंड मंत्रिमंडल ने जनवरी में 50 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाओं, आदिवासियों और दलितों को वृद्धावस्था पेंशन योजना में शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इससे पहले इस योजना का लाभ केवल 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को ही मिलता था, जिसके तहत प्रत्येक लाभार्थी को प्रति माह 1,000 रुपये प्रदान किए जाते हैं।

Editor

Recent Posts

उत्तर प्रदेश ने जल जीवन मिशन के दूसरे चरण के अंतर्गत सुधार से जुड़े समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

ग्रामीण पेयजल शासन में संरचनात्मक सुधारों को बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप…

10 घंटे ago

टोल अनुपालन और डिजिटल प्रवर्तन को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क नियम, 2026 में संशोधन किया गया

राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल अनुपालन को सुदृढ़ करने के लिए एक व्यापक और प्रौद्योगिकी-आधारित ढांचा…

10 घंटे ago

CCI ने सिंगापुर स्थित बेंटले एशिया होल्डिंग्स II प्राइवेट लिमिटेड को बेबी मेमोरियल हॉस्पिटल में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सिंगापुर स्थित बेंटले एशिया होल्डिंग्स II प्राइवेट लिमिटेड को बेबी…

10 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस बातचीत की और आगामी ईद के त्योहार की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री ने कुवैत के युवराज शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह से बातचीत की और…

10 घंटे ago

कैबिनेट ने बाराबंकी से बहराइच तक 101.515 किलोमीटर की 4-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड NH-927 निर्माण की सरकारी निजी भागीदारी वार्षिकी मोड परियोजना को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने 6969.04…

13 घंटे ago