झारखंड की राजधानी रांची और देवघर में लगातार बारिश से प्रभावित निचले इलाकों से लोगों को बचाने के लिए NDRF की टीम तैनात की गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रांची के सदर थाना क्षेत्र के न्यू बांधगरी इलाके सहित निचले इलाकों में बचाव अभियान जारी है।
NDRF के अधिकारी ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा, ‘‘उप कमांडेंट विनय कुमार के नेतृत्व में हमारी टीम ने अब तक रांची के निचले इलाकों से लगभग 40 लोगों को बचाया है।’’ अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण सभी जिले ‘अलर्ट’ पर हैं। उन्होंने कहा कि रांची में 90 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस बीच, एक अधिसूचना जारी कर राज्य सरकार ने 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल अगले आदेश तक बंद कर दिए हैं।
मौसम विभाग (IMD) के रांची केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्र और उससे सटे झारखंड के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ गया है, तथा दबाव में तब्दील हो गया है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘यह दो अगस्त को शाम पांच बजकर 30 मिनट पर उत्तरी झारखंड और उसके आसपास के क्षेत्रों में अक्षांश 24.2 डिग्री उत्तर और देशांतर 85.2 डिग्री पूर्व के पास, गया (बिहार) से लगभग 70 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व और डाल्टनगंज (झारखंड) से 120 किलोमीटर पूर्व में केंद्रित था।’’
IMD ने राज्य के सात जिलों के लिए अत्यधिक भारी वर्षा, आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है जबकि चार अन्य जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।
पर्यटन मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय पाक कला संस्थान ने आज नई दिल्ली के कर्तव्य भवन…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2 नवंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम् में भारत नवीकरणीय ऊर्जा…
विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज नई दिल्ली में ऑस्ट्रिया की विदेश मंत्री बेआते माइनल-राइजिंगर…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जापान के रक्षा मंत्री शिंजीरो कोइज़ुमी ने फिलीपींस के सेबू…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2039-40 तक के लिए…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने केन्द्र प्रायोजित एक योजना (सीएसएस),…