भारत

JJP और आजाद समाज पार्टी गठबंधन ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र में हर फसल के लिए न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य का वादा किया

जननायक जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी गठबंधन ने आज हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी किया। यह घोषणा पत्र पूर्व उप-मुख्‍यमंत्री दुष्‍यंत चौटाला और आजाद समाज पार्टी प्रमुख चन्‍द्रशेखर आजाद ने सिरसा में संयुक्‍त रूप से जारी किया।

दुष्‍यंत चौटाला ने घोषणा पत्र के माध्‍यम से वादा किया कि उनकी सरकार हरियाणा में प्रत्‍येक फसल को न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य पर खरीदेगी। उन्‍होंने कहा कि फसल का नुकसान होने पर किसानों को 25 हजार रुपये प्रति एकड का मुआवजा दिया जायेगा।

किसानों के लिए जननायक फसल संरक्षण योजना शुरू की जायेगी और बेरोजगारों को प्रतिमाह 11 हजार रुपये दिये जायेंगे। पत्र में यह भी कहा गया है कि अग्नि‍वीर योद्धाओं के लिए उच्‍च शिक्षा की व्‍यवस्‍था की जाएगी तथा एक लाख महिलाओं को नौकरी दी जाएगी।

इसके अलावा जींद में आईआईटी का निर्माण, सोनीपत में कबड्डी स्‍टेडियम, झज्‍जर में अंतर्राष्‍ट्रीय खेल स्‍टेडियम और फतेहाबाद में खाद्य प्रसंस्‍करण और प्रौद्योगिकी के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र के निर्माण का वादा किया गया है। घोषणा पत्र में भिवानी को एक सक्षम शिक्षा शहर के रूप में विकसित करने का भी वादा किया गया है।

Editor

Recent Posts

लद्दाख भारत का अभिन्न अंग है; चीन के इनकार से यह तथ्य नहीं बदल सकता: विदेश मंत्रालय

भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…

45 मिनट ago

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…

47 मिनट ago

आयुष मंत्रालय ने चार पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में त्वचा सम्बंधी विकारों के उपचार के लिए दिशानिर्देश जारी किए

आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…

52 मिनट ago

इंडिया पोस्ट और इंडिगो ने डिजिटल डिटॉक्स अभियान के साथ आसमान में पोस्टकार्ड पहुंचाना शुरू किया

तेजी से डिजिटल होते जा रहे इस दौर में हस्तलिखित संचार के आनंद को पुनर्जीवित…

58 मिनट ago

शिक्षा मंत्रालय ने भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, रांची में छात्र की मृत्यु की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया

शिक्षा मंत्रालय ने भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, रांची परिसर में एक छात्र की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु…

1 घंटा ago