JMM के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के राजभवन में झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन ने कहा, वर्तमान महागठबंधन की सरकार ने 2019 से जनता की भावनाओं के अनुरूप सारी कार्य योजनाएं की। राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बीच चंपई सोरेन ने उसे आगे बढ़ाया क्योंकि मैं जेल में था। आज कोर्ट के आदेश से मैं बाहर आ पाया हूं। पुन: अपने कार्यभार को संभालते हुए अब आगे के काम किए जाएंगे।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा, “हेमंत सोरेन को नई सरकार के गठन के लिए मैं बधाई देता हूं। हमें पूरी उम्मीद है कि वे सभी कार्यों को पूरा करेंगे।”
झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा, “यदि आप संविधान के अनुसार चलें, तो संविधान हम सभी से गरीबों की समस्या का समाधान करने की अपेक्षा करता है, यही अपेक्षा मेरी नई सरकार से भी है।”
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज झारखंड के रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के 15वें वार्षिक…
भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (डॉट) के अंतर्गत आने वाले प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास…
राजकोट स्थित आरके विश्वविद्यालय में “विकसित भारत युवा संवाद” प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया,…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…
पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली को पिछले साल हुए जेन-ज़ी के विरोध…