वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 से संबंधित संयुक्त संसदीय समिति ने जनता, स्वैच्छिक संगठनों, विशेषज्ञों, हितधारकों और संस्थानों से विचार और सुझाव आमंत्रित किए हैं। लोकसभा सचिवालय ने इन बारे में प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इसमें कहा गया है कि जो लोग समिति को लिखित सुझाव भेजना चाहते हैं, वे उनकी दो प्रतियां हिंदी अथवा अंग्रेजी में भेज सकते हैं। इसके लिए पता है- संयुक्त सचिव, लोकसभा सचिवालय, कक्ष संख्या 440, संसदीय सौध, नई दिल्ली-110001. विचार और सुझाव ई-मेल भी किए जा सकते हैं। पता है- jpcwaqf-lss@sansad.nic.in
ये सुझाव विज्ञप्ति के प्रकाशन की तारीख से 15 दिन के भीतर पहुंच जाने चाहिए। विज्ञप्ति के अनुसार, समिति को भेजे गए ज्ञापन और सुझाव उसके रिकॉर्ड का हिस्सा होंगे और उन्हें गोपनीय और समिति की संपत्ति समझा जाएगा।
समिति के समक्ष प्रस्तुत होने के इच्छुक व्यक्तियों को ज्ञापन भेजने के अलावा, विशेष रूप से अनुरोध भी करना होगा। परन्तु इस बारे में समिति का निर्णय अंतिम होगा। वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 का मसौदा हिंदी और अंग्रेजी में लोकसभा की वेबसाइट पर उपलब्ध है। यह विधेयक बजट सत्र के दौरान लोकसभा में पेश किया गया था। इसे लोकसभा सांसद जगदम्बिका पाल की अध्यक्षता में गठित संयुक्त संसदीय समिति को परीक्षण के लिए सौंपा गया था। समिति को अपनी रिपोर्ट संसद के शीतकालीन सत्र के प्रथम सप्ताह के अंतिम दिन तक सदन को सौंपनी होगी।
सरकार ने कुल ₹10,000 करोड़ की राशि के साथ स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, राजकोट के प्रथम दीक्षांत समारोह को…
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने आज केंद्रीय श्रम एवं रोजगार एवं युवा मामले एवं खेल…
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज बैंकॉक (थाईलैंड) में 30 मार्च…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित ईंट भट्टों में कथित…
राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) के सहयोग से…