न्यायमूर्ति हरीश टंडन ने आज उड़ीसा उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। ओडिशा के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने भुवनेश्वर के राजभवन में न्यायमूर्ति टंडन को पद की शपथ दिलाई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस महीने की 21 तारीख को न्यायमूर्ति टंडन को उड़ीसा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया था।
insamachar
आज की ताजा खबर