न्यायमूर्ति संजीव खन्ना आज देश के 51वें मुख्य़ न्यायाधीश पद की शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
14 मई 1960 को जन्मे जस्टिस संजीव खन्ना 1983 में दिल्ली बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत हुए। उन्होंने दिल्ली के तीस हजारी जिला न्यायालय, दिल्ली उच्च न्यायालय और कई न्यायाधिकरणों में वकालत की है। न्यायमूर्ति खन्ना को 2005 में दिल्ली उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश और 2006 में साइन न्यायाधीश बनाया गया। जनवरी 2019 में उन्हें सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया। जस्टिस संजीव खन्ना सर्वोच्च न्यायालय के कई ऐतिहासिक निर्णयों का हिस्सा रहे हैं-जैसे अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के फैसले को बरकरार रखना, चुनावी बॉन्ड योजना को को समाप्त करना तथा चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन-ई.वी.एम. के उपयोग को बरकरार रखना। उनका कार्यकाल लगभग 6 महीने का होगा।
उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और घरेलू जूता…
भारतीय नौसेना के सेल प्रशिक्षण पोत (एसटीएस) आईएनएस सुदर्शनी ने 8 जुलाई 2026 को संयुक्त…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज भुवनेश्वर स्थित राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (नाइसर)…
भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) और राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (एनएसआईसी) ने आज देश भर…
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज हैदराबाद के बिबीनगर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान…