मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में आज तेज़ वर्षा की संभावना व्यक्त की है। विभाग ने कहा कि तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में तेज़ वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान पश्चिमी पंजाब और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है।
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। मौसम विभाग ने दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अगले दो से तीन दिनों के दौरान धुंध और हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आज सुबह 7 बजे राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक-ए.क्यू.आई. तीन सौ 46 दर्ज किया गया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों पर केंद्रीय मंत्रिमंडल की समिति ने आज…
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज इटानगर में अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने आज रेल मंत्रालय…
अत्याधुनिक महासागर अनुसंधान पोत (यार्ड 3041), जिसका आधिकारिक नाम ओआरवी सागर मंथन है, को आज…
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा की अध्यक्षता में 8 सितंबर…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात…