बिज़नेस

ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने स्वदेशी तकनीक का उपयोग करके 5जी कॉल का परीक्षण किया; नेटवर्क संचालन केन्‍द्र का भी उद्घाटन किया

संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आज संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासनी चंद्रशेखर के साथ सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमेटिक्स (सी-डॉट) दिल्ली परिसर में नेटवर्क संचालन केन्‍द्र का उद्घाटन किया।

देश में दूरसंचार नेटवर्क में साइबर खतरों की पहचान और निगरानी के लिए केन्‍द्र स्वदेशी तरीके से तैयार सुरक्षा अवसंरचना है। मैलवेयर, रैनसमवेयर, डीओएस, डीडीओएस, डीएनएस एम्पलीफिकेशन, दुर्भावनापूर्ण डोमेन संचार आदि जैसी विभिन्न दुर्भावनापूर्ण गतिविधियों की अब सक्रिय रूप से पहचान की जा सकती है।

संचार मंत्री ने बीएसएनएल के लाइव नेटवर्क में पायलट 5जी कॉल भी की। यह 5जी कॉल स्वदेशी रूप से विकसित 5जी रेडियो और 5जी कोर (एनएसए) का उपयोग करके की गई थी।

उन्होंने सी-डॉट सेंटर ऑफ इनोवेशन और सी-डॉट परिसर स्थित आईटीयू एरिया ऑफिस का भी दौरा किया। इस दौरे के दौरान उन्होंने सी-डॉट द्वारा सहायता प्राप्‍त उद्यमियों से भी बातचीत की।

मंत्रियों ने सी-डॉट के अन्य चल रहे स्वदेशी प्रौद्योगिकी कार्यक्रमों की समीक्षा की, जिनमें 4जी/5जी, क्वांटम की डिस्ट्रीब्यूशन (क्यूकेडी), पोस्ट क्वांटम क्रिप्टोग्राफी (पीक्यूसी), साइबर सुरक्षा समाधान, आपदा प्रबंधन सेल प्रसारण समाधान, ऑप्टिकल और उन्नत सुरक्षा परियोजनाएं शामिल हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दूरसंचार प्रौद्योगिकियों के डिजाइन और विकास में शामिल युवा इंजीनियरों और शोधकर्ताओं के साथ बातचीत की। सी-डॉट के इंजीनियरों ने कई प्रौद्योगिकी प्रयोगशालाओं में मंत्री के समक्ष विभिन्न नवीन दूरसंचार प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन किया।

ज्योतिरादित्य सिंधिया और डॉ. शेखर ने स्वदेशी तकनीक का उपयोग करके पूरी तरह से विकसित एंड-टू-एंड 4जी/5जी प्रणाली सहित कई स्वदेशी दूरसंचार उत्पादों और समाधानों को बनाने में सी-डॉट की टीमों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इस उपलब्धि को सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के दृष्टिकोण को प्राप्त करने की दिशा में एक ठोस कदम बताया और अनुसंधान और नवाचार को समर्थन और प्रोत्साहन का आश्वासन दिया।

सी-डॉट के सीईओ डॉ. राजकुमार उपाध्याय ने अत्याधुनिक दूरसंचार प्रौद्योगिकियों और समाधानों को विकसित करने के लिए सी-डॉट की प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पुणे स्थित रक्षा उन्नत प्रौद्योगिकी संस्थान (DIAT) के 15वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पुणे स्थित रक्षा उन्नत प्रौद्योगिकी संस्थान से आधुनिक युग की…

9 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने पश्चिम बंगाल में काकद्वीप-गंगासागर नई रेल लाइन के लिए अंतिम स्थान सर्वेक्षण को मंजूरी दी

भारतीय रेलवे ने पश्चिम बंगाल में काकद्वीप और गंगासागर के बीच नई रेल लाइन के…

9 घंटे ago

‘संचार साथी’ पहल के फायदों पर बल देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इसने 5 हजार करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान को रोका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि दुनिया भर में भारत के युवाओं की प्रतिभा…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा – नशीले पदार्थों की लत से लड़ाई में देशभर में जनभागीदारी बढ़ रही है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि दुनिया भर में भारत के युवाओं की प्रतिभा…

9 घंटे ago

क्राइस्टचर्च टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 243 रनों की बढ़त बनाई

क्रिकेट में, मेजबान न्यूजीलैंड ने क्राइस्टचर्च में भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन…

9 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एनडीए, खडकवासला में 151वें पाठ्यक्रम, शरद सत्र 2026 की पासिंग आउट परेड की समीक्षा की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 29 नवंबर, 2026 को महाराष्ट्र के खड़कवासला स्थित राष्ट्रीय रक्षा…

9 घंटे ago